रिपोर्ट – अंकित शुक्ला
ऐरवा कटरा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को ऐरवा कटरा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू हुए इस भव्य जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उत्साह और श्रद्धा का प्रदर्शन किया।

जुलूस की शुरुआत हाफिज कारी जनाब लईक अहमद के सलाम और हाफिज मुजम्मिल रजा की किरात से हुई। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐरवा बाजार और ब्लॉक ऐरवा पहुंचा। यहां से ऐरवा बाजार होते हुए जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।
इस दौरान फखरुद्दीन खां ने बुजुर्गों को गमछा और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। जुलूस में एमएचआर एकेडमी के प्रबंधक मुहम्मद असलम, मुहम्मद साहिल, रानू पालीवाल, सुरेश यादव, अख्तर अली, कयूम, शाहिद, कदीम, आरिफ खान, इस्लाम खां, अतीक खां, महबूब अली, रिजवान अली, रवि मुख्तार अली, मनोज शर्मा, बादाम प्रधान, अखलाक, जावेर मास्टर साहब, जीलानी, रमजानी, मोनू, नासिर और जहीद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे रूट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की गई। पुलिस की सतर्कता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस मौके पर पुनीत मिश्रा, एसडीएम कमल सिंह, थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। आयोजन के दौरान ऐरवा कटरा में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।
