Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 26 जिले प्रभावित; राहत-बचाव अभियान तेज

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 26 जिले प्रभावित; राहत-बचाव अभियान तेज

रिपोर्ट : प्रिया बाजपेई शुक्ला

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा और करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव तंत्र की सक्रियता के चलते अब तक किसी व्यक्ति या पशु की मौत की सूचना नहीं है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि 4,847 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। प्रदेश में कुल 1,312 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं।

1,000 से ज्यादा मेडिकल टीमें सक्रिय

राहत और बचाव अभियान के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नाव और मोटरबोट तथा 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। इन टीमों के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है।

लाखों राहत सामग्री और लंच पैकेट बांटे

प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक 72,897 बाढ़ राहत खाद्यान्न किट और 3,67,551 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, पशुओं के लिए 5 हजार क्विंटल से अधिक भूसा उपलब्ध कराया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से ज्यादा ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं।

45 हजार से अधिक पशु प्रभावित

बाढ़ के कारण प्रदेश में 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं। राहत विभाग के मुताबिक अभी तक किसी पशु की मृत्यु की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular