Homeउत्तर प्रदेशसाफ हवा के मामले में लखनऊ देश में नंबर-1, पेपर मिल कॉलोनी...

साफ हवा के मामले में लखनऊ देश में नंबर-1, पेपर मिल कॉलोनी का वार्ड भी टॉप

न्यूज़ डेस्क, लखनऊ

लखनऊ ने साफ हवा के मामले में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत किए गए सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ को पहला स्थान मिला है।

खास बात यह है कि लखनऊ का जोन-4 स्थित वार्ड नंबर-70 पेपर मिल कॉलोनी भी देशभर में अपनी श्रेणी में अव्वल रहा। 30 हजार से अधिक आबादी वाले वार्डों की कैटेगरी में पेपर मिल कॉलोनी को सबसे साफ हवा वाला वार्ड चुना गया है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार के मुताबिक, NCAP की गाइडलाइन के तहत शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए लगातार कई स्तरों पर काम किया गया। प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण सुधार के लिए किए गए प्रयासों का असर अब राष्ट्रीय रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि लखनऊ स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसकी रैंकिंग जल्द जारी होने की संभावना है। साफ हवा की रैंकिंग में पहला स्थान मिलने के बाद नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular