Homeउत्तर प्रदेशइस्लामनगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; कस्बे में...

इस्लामनगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; कस्बे में मचा हड़कंप

रिपोर्ट  -अजयपाल यादव

बदायूं। जिले के इस्लामनगर कस्बे में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने खड़ी बाइक को एक चोर चोरी कर फरार हो गया। बाइक चोरी की पूरी वारदात बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक मालिक किसी काम से पंजाब नेशनल बैंक के अंदर गया था। इसी दौरान एक शातिर चोर ने मौका पाकर बैंक के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोर ने बेहद कम समय में वारदात को अंजाम दिया।

बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद इसका वीडियो सामने आया है। फुटेज में चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने इस्लामनगर थाने में तहरीर दी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular