Homeउत्तर प्रदेशकागारौल में चोरी की वारदात का खुलासा, 3.01 लाख रुपये की नगदी...

कागारौल में चोरी की वारदात का खुलासा, 3.01 लाख रुपये की नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा। थाना कागारौल पुलिस ने घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.01 लाख रुपये की नगदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 16/17 जुलाई की रात एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने आरोपी को शंकरपुर रोड पर नगला परसमान के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 3.01 लाख रुपये बरामद किए गए।

यह कार्रवाई थाना कागारौल पुलिस, SOG और सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी किए गए अन्य सामान और घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular