Homeउत्तर प्रदेशमाफिया के सामने झुकने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है: सीएम...

माफिया के सामने झुकने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है: सीएम योगी

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क लखनऊ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार माफिया और अपराधियों के सामने नहीं झुकती। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले बेटियों को स्कूल भेजने में परिवारों को उनकी सुरक्षा की चिंता रहती थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। सरकार ने पहले महिलाओं का डर दूर किया, फिर उन्हें शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ने का काम किया।

50 हजार के पार होगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 10 हजार से बढ़कर 44 हजार हो चुकी है। नई भर्ती के बाद यह आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र, महिला बीट पुलिस व्यवस्था और 1090 व 181 जैसी सेवाओं को मजबूत किया गया है।

 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी स्कूटी

योगी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से जोड़ने की तैयारी है।

प्रोजेक्ट गंगा में 4 हजार महिला डिजिटल उद्यमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत करीब 8 हजार न्याय पंचायतों में डिजिटल उद्यमी तैयार किए जाएंगे। इनमें 4 हजार महिला डिजिटल उद्यमी होंगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल सेवाओं और रोजगार से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला वर्कफोर्स की भागीदारी करीब 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। महिलाएं अब रोजगार लेने के साथ रोजगार देने वाली भी बन रही हैं।

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular