Homeउत्तर प्रदेशलामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक पर POCSO एक्ट में FIR, छात्र से...

लामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक पर POCSO एक्ट में FIR, छात्र से कथित अश्लील चैट का मामला

रिपोर्ट : प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। लखनऊ के लामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामला स्कूल के एक छात्र के साथ शिक्षक की कथित अश्लील चैट से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कथित चैट की पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और छात्र के बीच हुई कथित आपत्तिजनक चैट से संबंधित है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जांच के दौरान कथित चैट के कंटेंट, उसकी अवधि, संबंधित मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों को भी खंगाल रही है।

फिलहाल, पुलिस की जांच के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। POCSO कानून के तहत नाबालिग की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना कानूनन प्रतिबंधित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular