Homeउत्तर प्रदेशऐरवा कटरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

ऐरवा कटरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

रिपोर्ट -अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। क्षेत्र के बढ़िन श्रमदान के पास स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी लाल दास महाराज, जवाहर सिंह, ओमप्रकाश दरोगा, लक्ष्मी चंद्र, शिव कुमार (सेवानिवृत्त जेई), रामपाल सिंह, अंकुर, पेट, शुभम, शंकुर, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, हकीम सिंह, शौकीन सिंह, अंशित कुमार सहित अन्य श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular