अजीतमल तहसील के एसडीएम निखिल राजपूत के स्थानांतरण के बाद विनोद कुमार मीणा IASने नए उप जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट, औरैया के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद नवागत एसडीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी
एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का **प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण** करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

