Homeउत्तर प्रदेशयूपी में एल्युमिनियम कैन और एडवांस पैकेजिंग का बड़ा हब बनेगा, मेरठ-उन्नाव...

यूपी में एल्युमिनियम कैन और एडवांस पैकेजिंग का बड़ा हब बनेगा, मेरठ-उन्नाव में 6566 करोड़ का निवेश

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेई शुक्ला

उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश के लिए वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दुनिया की तीन प्रमुख पैकेजिंग कंपनियां बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक उत्तर प्रदेश में बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रही हैं।

तीनों कंपनियों की परियोजना उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश के लिए वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दुनिया की तीन प्रमुख पैकेजिंग कंपनियां बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक उत्तर प्रदेश में बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रही हैं। ओं के जरिए मेरठ और उन्नाव में कुल 6,566 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश होगा। इससे प्रदेश में एल्युमिनियम पैकेजिंग की पूरी सप्लाई चेन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सीएम योगी से मिले बॉल और क्राउन के प्रतिनिधि

गुरुवार को क्राउन होल्डिंग्स और बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

क्राउन होल्डिंग्स की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी डाल्मा नोवेस और बेवरेज कैन, यूरोप-मध्य पूर्व एवं अफ्रीका के अध्यक्ष मार्क केचेसन मौजूद रहे। वहीं बॉल कॉर्पोरेशन के सीईओ रॉन लुईस के साथ बोर्ड मेंबर्स कैरी कॉजी और मैंडी ग्लू भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

उन्नाव में क्राउन लगाएगी 2078 करोड़

क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव में अपनी पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। करीब 40 एकड़ में बनने वाले इस ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन प्लांट में 2,078.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

प्लांट की शुरुआती उत्पादन क्षमता करीब 116.2 करोड़ एल्युमिनियम कैन प्रतिवर्ष होगी। इसे आगे बढ़ाकर 178.6 करोड़ कैन सालाना तक किया जा सकता है। परियोजना से 209 प्रत्यक्ष और 1,500 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

मेरठ में बॉल का 2913 करोड़ का प्रोजेक्ट

बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में एल्युमिनियम बेवरेज कैन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की तैयारी में है। करीब 40 एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना में 2,913 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इस परियोजना से पैकेजिंग के साथ-साथ बेवरेज, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

उन्नाव में कैनपैक लगाएगी 1574 करोड़

कैनपैक इंडिया भी उन्नाव के आईएमएलसी में ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। इस परियोजना में 1,574.62 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

करीब 26 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस इकाई की उत्पादन क्षमता लगभग 130 करोड़ कैन प्रतिवर्ष होगी।

रोजगार और सप्लाई चेन को मिलेगा फायदा

इन परियोजनाओं का फायदा सिर्फ एल्युमिनियम कैन बनाने तक सीमित नहीं रहेगा। बड़े प्लांट के आसपास कच्चे माल, मशीनरी, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मेंटेनेंस जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही स्थानीय एमएसएमई और सप्लायर्स को इन ग्लोबल कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। मेरठ और उन्नाव में इन तीन बड़ी कंपनियों का निवेश उत्तर प्रदेश को एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular