Homeउत्तर प्रदेशतमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा...

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

रिपोर्ट – अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं। बिसौली इलाके में एक युवती ने युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और लंबे समय तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर उसे धमकाया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जमाल हुसैन उर्फ कल्लू समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular