Homeउत्तर प्रदेशसिकंदरा में कार में बेसुध मिला युवक, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई...

सिकंदरा में कार में बेसुध मिला युवक, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई जान

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा ब्रेकिंग। सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। सुनारी चौराहे के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक कार में युवक बेसुध हालत में मिला। युवक ने कथित तौर पर अपने दोनों हाथों की नसें काटने की कोशिश की थी।

बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान प्राची टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की नजर कार पर पड़ी। अंदर युवक को बेसुध देखकर पुलिस ने तत्काल कार का शीशा तोड़ा और उसे बाहर निकाला।

पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ICU में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को कार से ब्लेड और ड्रॉअर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात लिखे होने की जानकारी सामने आई है।

आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान किरावली निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular