Homeउत्तर प्रदेशमकान का बैनामा होने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, विकलांग महिला...

मकान का बैनामा होने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, विकलांग महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। ग्राम उमरैन में मकान खरीदने के बाद भी खरीदार को कब्जा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान का बैनामा होने और पूरी रकम अदा किए जाने के बावजूद दूसरे पक्ष ने मकान पर कब्जा कर रखा है। मकान में खरीदार को रहने भी नहीं दिया जा रहा है। मामले को लेकर विकलांग महिला लवी गुप्ता ने उपजिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव रंजन गुप्ता, वैभव कौशल समेत बड़ी संख्या में उमरैन कस्बा वासियों ने बताया कि ग्राम अमरैन निवासी सुधीर गुप्ता ने अपनी विकलांग भतीजी लवी गुप्ता के लिए रज्जाक हुसैन से मकान खरीदा था। प्रार्थना पत्र के अनुसार मकान की पूरी रकम बैंक खाते के माध्यम से अदा की गई और इसके बाद बैनामा भी कराया गया।

आरोप है कि मकान खरीदने के बावजूद उस पर दूसरे पक्ष का कब्जा बना हुआ है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि रज्जाक हुसैन का पुत्र अब्बास हुसैन मकान में रह रहा है और लवी गुप्ता को कब्जा नहीं दिया जा रहा है।

पीड़िता की ओर से एसडीएम से मामले की जांच कराकर खरीदे गए मकान का कब्जा लवी गुप्ता को दिलाए जाने की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular