न्यूज डेस्क, लखनऊ
लखनऊ। लखनऊख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील पहल से बस्ती के चार दिव्यांग बच्चों वाले रामकिशन पांडेय के परिवार की मुश्किलें कम हुई हैं। सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने परिवार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराते हुए आवास, शिक्षा, पेंशन, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया।
कांशीराम आवास योजना से मिली छत
परिवार के सामने सबसे बड़ी समस्या सिर पर पक्की छत की थी। प्रशासन की पहल पर परिवार को कांशीराम आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया गया। इससे लंबे समय से चली आ रही आवास की चिंता दूर हुई।
दिव्यांग बच्चों को मिली व्हीलचेयर
परिवार के चार दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को देखते हुए उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं, परिवार के बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
बच्चों की पढ़ाई का भी इंतजाम
सरकार ने परिवार के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी में भी सहयोग किया। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया गया, जिससे आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी पढ़ाई जारी रखने का रास्ता साफ हुआ।
राशन और उज्ज्वला योजना का भी लाभ
परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र और उज्ज्वला गैस कनेक्शन की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। प्रशासन की ओर से परिवार को पात्रता के अनुसार अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन ने परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवास से लेकर शिक्षा, राशन और सामाजिक सुरक्षा तक जरूरी मदद उपलब्ध कराई। सरकारी योजनाओं के लाभ से परिवार को मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में सहारा मिला है।
