Homeउत्तर प्रदेशमां दुर्गा मंदिर के महंत नारायण गिरि महाराज का निधन, क्षेत्र में...

मां दुर्गा मंदिर के महंत नारायण गिरि महाराज का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट – अमित शुक्ला 

ऐरवा कटरा। उमरैन स्थित मां दुर्गा मंदिर के महंत श्री नारायण गिरि महाराज (70) का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ठाकुर गांव लहरापुर, औरैया ले गए। यहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में उनके पुत्र नारायण सिंह ने अंतिम संस्कार किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महंत नारायण गिरि महाराज पिछले करीब 10 वर्षों से उमरैन स्थित मां दुर्गा मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कराते थे। सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के चलते क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति विशेष श्रद्धा थी।

बताया गया कि करीब तीन महीने पहले उन्हें खांसी की बीमारी ने घेर लिया था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे महंत ने मंगलवार को अंतिम सांस ली।

उनके निधन से मां दुर्गा मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्राम उमरैन निवासी शशांक मिश्र, प्रियांक मिश्रा, संतोष तिवारी, डॉ. आनंद प्रकाश, सुधीर गुप्ता, रामकिशोर दुबे, गुड्डन दुबे, सनी गुप्ता, ललित गुप्ता और बृजेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular