Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कानपुर दक्षिण की मासिक बैठक संपन्न, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर...

भाजपा कानपुर दक्षिण की मासिक बैठक संपन्न, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 कार्यक्रम

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की नियमित मासिक बैठक मंगलवार को जिला सभागार में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी **17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान** की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी।

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को प्रत्येक घर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक परिवारों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। आगामी एक महीने में होने वाले सभी 13 कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, प्रवीण मिश्रा, राजन चौहान, विनय मिश्रा, मधु तिवारी, जितेंद्र सिंह, विक्की मूरजानी, सुषमा चौहान, पप्पू पंडित, हरजीवन, बिंदु अग्रवाल और एलबी पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular