रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं शंख और घड़ियाल के नाद के बीच प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। थाली, शंख और घड़ियाल की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर देशभर में विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अजय कपूर बोले- मोदी जी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक
इस अवसर पर पूर्व विधायक *अजय कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है। उनका संकल्प भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाना है।

अजय कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वह इसी तरह मां भारती की सेवा करते रहें
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अम्बुज शुक्ला, बल्देवराज मल्होत्रा, राकेश पाटनी, मुकेश बोदानी, बलबीर सिंह, जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, पार्षद अमित जायसवाल, सुधीर यादव, अनिल यादव, नीरज चड्ढा, मुकेश रामचंदानी, छोटे तिवारी, अशोक मिश्रा भूटानी, वीरेंद्र दूबे, श्रीराम तिवारी, सुरेंद्र बिहारी पटेल, वीरेंद्र वर्मा, संगीत तिवारी, प्रशांत तिवारी, शैलेंद्र सेंगर, गुरुविंदर सिंह गप्पी, राकेश मिश्रा पप्पू, गोरेलाल, विष्णु शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, दिलशाद हाशमी मुकरी, आरके मिश्रा, दिनेश पांडे, धीरेंद्र कुमार, पप्पू वर्मा, योगेंद्र यादव, पवन तिवारी, संकल्प शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, मोहन पासवान, आदित्य शुक्ला और बिंदा गौतम** समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
