रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति (पंजीकृत) में आयोजित 15वें विशाल श्री गणेश महोत्सव-2026 के तृतीय दिवस बुधवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणेश जी एवं माता रानी के संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
संकीर्तन में नीलम चौहान, डॉली द्विवेदी, शालिनी अवस्थी, मधु मिश्रा, संयोगिता तिवारी, सुषमा भारद्वाज, नीलम दुबे, मीरा गुप्ता, शशि गांधी, लक्ष्मी तिवारी, अनुपम अवस्थी, दिव्यांशी, अवंतिका द्विवेदी, सुनीता शर्मा, अमन वर्मा (ढोलक), रामरानी केशरवानी, पूनम शुक्ला, अर्चना राठौर, राजकुमारी, आशादेवी राठौर, विजय लक्ष्मी दुबे, रंजना अवस्थी, सुदामा दुबे, सुषमा सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, सुधा तिवारी, शशि तिवारी, मीना शर्मा, शांति देवी, रत्ना गुप्ता, आशा गुप्ता, अर्चना सक्सेना, निशा शर्मा, संतोष गुप्ता, उर्मिला श्रीवास्तव, नीलम सिंह, सुहानी पाल, करुणा त्रिवेदी, सुशील श्रीवास्तव एवं मुस्कान द्विवेदी ने सहभागिता की।
इसके बाद राधा-कृष्ण की भव्य झांकी, डांडिया-गरबा और फूलों की होली ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। भगवान श्री गणेश की नित्य आरती, पूजन एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम मंदिर समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान और महामंत्री रेनू मधु शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया”, “मंगल मूर्ति मोरया” और “जय माता दी” के जयकारे लगाए। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
