Homeउत्तर प्रदेशकानपुर दक्षिण में 501 दीपों से बनाया ‘NAMO 76’, हल की आकृति...

कानपुर दक्षिण में 501 दीपों से बनाया ‘NAMO 76’, हल की आकृति से दिया किसान सम्मान का संदेश

रिपोर्ट : अभिषेक मिश्रा

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण की ओर से अहिरवा स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा के ‘संकल्प से सेवा’ अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में 501 दीप प्रज्वलित कर ‘NAMO 76’ के साथ किसान और कृषि संस्कृति के प्रतीक हल की आकृति बनाई गई।

दीपों से सजाए गए मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान और सेवा से जुड़े संदेश दिए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

501 दीपों से बनाई ‘NAMO 76’ की आकृति

कार्यक्रम में 501 दीपों को विशेष रूप से सजाकर ‘NAMO 76’ लिखा गया। इसके साथ ही किसानों के परिश्रम और कृषि संस्कृति के प्रतीक हल की आकृति भी बनाई गई। आयोजन के माध्यम से किसान सम्मान को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

भाजपा किसान मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण के जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प को मजबूत करने के अवसर के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि 501 दीपों से ‘NAMO 76’ और हल की आकृति बनाकर किसान सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

‘किसान ग्रामीण जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला’

हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान और जनसेवा की भावना को केंद्र में रखकर किसान मोर्चा सेवा गतिविधियों के माध्यम से किसानों और आमजन के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर सेवा कार्यों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। उनके मुताबिक, किसान सम्मान को संगठन के सेवा कार्यों का हिस्सा बनाया गया है।

कानपुर में जन्मदिवस पर हुए कई दीपोत्सव कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कानपुर में विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के मोतीझील में भी 17 सितंबर को 76 हजार दीप जलाने का कार्यक्रम हुआ, जबकि जिलेभर में करीब तीन लाख दीप प्रज्वलित किए जाने की जानकारी सामने आई थी।भाजपा कानपुर दक्षिण की ओर से भी बूथ स्तर तक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पहुंचाने की तैयारियां की गई थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular