रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर के बारादेवी मेट्रो स्टेशन पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बारादेवी मेट्रो स्टेशन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर प्रज्वलित प्रत्येक दीप को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समर्पण के संकल्प का प्रतीक बताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
दीप प्रज्वलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को सदैव स्वस्थ रखें और राष्ट्रहित में उनके सेवा-संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करें।
कार्यक्रम में बाबू पाण्डेय, हनीफ, मोहित, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, किदवई नगर मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
