Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, दो लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, दो लोग घायल

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब 10:40 बजे किलोमीटर संख्या 136 पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई।

हादसा लखनऊ जाने वाली लेन में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या BR 06 GD 0036 मोरबी, गुजरात से टाइल्स लादकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। ट्रक को बिहार निवासी विश्वजीत सिंह चला रहे थे।

इसी दौरान ट्रक ने आगे चल रहे RJ 51 GB 2351 में पीछे से टक्कर मार दी। दूसरे ट्रक में मुर्गी दाना लदा हुआ था।

हादसे में विश्वजीत सिंह और सुजीत सिंह के चेहरे पर मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

दुर्घटना के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular