रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय
हमीरपुर _ में श्री सियाराम जनकल्याण समिति की बड़ी लापरवाही, मरे गौवंशों को सड़क किनारे फेंक रहे केयरटेकर, ग्रामीणों ने डायल 112 बुलाकर की शिकायत
हमीरपुर के मुस्करा ब्लॉक के दामुपुरवा में संचालित बृहद गौशाला में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौशाला के संचालन की जिम्मेदारी श्री सियाराम जनकल्याण समिति नामक एनजीओ के पास है।
ग्रामीण दिलीप कुमार ने बताया कि गौशाला में मरने वाले 6 से 7 गौवंशों को नियमानुसार दफनाने की बजाय केयरटेकर रात में करीब 7:30 से 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाकर खेतों और सड़क किनारे फेंक देते हैं। जिससे पूरे इलाके में बदबू फैली है और ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से यही हो रहा है। आज परेशान होकर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को बुलाकर शिकायत की। ग्रामीणों ने प्रशासन से गौशाला की जांच और दोषी केयरटेकरों पर कार्रवाई की मांग की है
