Homeउत्तर प्रदेशपनकी में गूंजा ‘सेवा संकल्प’, वाराणसी से वडनगर जा रही यात्रा का...

पनकी में गूंजा ‘सेवा संकल्प’, वाराणसी से वडनगर जा रही यात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर तक जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के पनकी पड़ाव पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया और यात्रियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि ऐसी यात्राएं संगठन के कार्यकर्ताओं में सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत करती हैं।

पनकी में यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा के साथ यात्रियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सुनील साहू, वास्ते त्रिपाठी, खेमराज शर्मा, प्रशांत पाल और शिवेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक शिवांग मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular