Homeउत्तर प्रदेशअजीतमल में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी, चालक मौके से फरार

अजीतमल में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी, चालक मौके से फरार

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी

अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को मौके पर आता देख खनन में शामिल लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही खनन में शामिल लोग जेसीबी छोड़कर मौके से भाग निकले।

पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध खनन के संबंध में खनन विभाग, परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular