लखनऊ। नगर निगम ने किराया जमा नहीं करने और आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से एक लाख रुपये से अधिक किराया बकाया होने पर बादशाहनगर, आईटी चौराहा और अलीगंज की 14 दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। अब नगर निगम इन दुकानों का भौतिक कब्जा वापस लेने की तैयारी कर रहा है।
इसके अलावा ऐसे मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है, जहां मूल आवंटी की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर आवंटित दुकान पर दूसरे लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। नगर निगम ऐसे अवैध कब्जेदारों और अन्य बकाएदारों से दुकानें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
150 दुकानों को सील करने की तैयारी
नगर निगम अब तालकटोरा, चारबाग और मोहन मार्केट में करीब 150 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन दुकानों को सील करने के साथ ही आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। संबंधित दुकानदारों को जल्द अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा।
नोटिस में तय समय सीमा के भीतर बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील कर दिया जाएगा। जिन दुकानों का आवंटन पहले ही निरस्त किया जा चुका है, उनका भौतिक कब्जा नगर निगम वापस लेगा।

मूल आवंटी की मृत्यु के बाद भी जारी रहा कब्जा
नगर निगम लखनऊ के कर निर्धारण अधिकारी-रेंट की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, फैजाबाद रोड स्थित कैलाश कुंज, जोन-4 और अलीगंज सेक्टर-एच, जोन-3 में मूल आवंटियों की मृत्यु के बाद भी संबंधित दुकानें खाली नहीं की गई थीं।
नगर आयुक्त के आदेश के बाद इन दुकानों का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सार्वजनिक नोटिस में दुकानों पर काबिज संबंधित लोगों को तीन दिन के भीतर दुकान का कब्जा नगर निगम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं सौंपने पर अवैध रूप से दुकान पर काबिज लोगों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी।