Homeउत्तर प्रदेशबिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव: कांग्रेस उतारेगी अपना प्रत्याशी, अजय राय ने...

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव: कांग्रेस उतारेगी अपना प्रत्याशी, अजय राय ने जिलाध्यक्ष को दी जिम्मेदारी

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने भी इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला को बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन हेतु अधिकृत किया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी जारी किया गया है।

तीन दशक से सांगा परिवार के पास रही है सीट

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछले करीब तीन दशक से विधायक अभिजीत सिंह सांगा के परिवार के प्रभाव में रही है। वर्ष 2000 में उनकी मां निर्मला सिंह पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। इसके बाद वह लगातार इस पद पर निर्वाचित होती रहीं। उनके निधन के बाद अब यह सीट रिक्त हुई है।

कांग्रेस मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि बिठूर की स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र की स्थिति के साथ-साथ इसके ऐतिहासिक महत्व से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular