Homeउत्तर प्रदेशदीनदयाल के विचारों से बूथ तक पहुंची भाजपा की वैचारिक हुंकार, अंत्योदय...

दीनदयाल के विचारों से बूथ तक पहुंची भाजपा की वैचारिक हुंकार, अंत्योदय का संकल्प दोहराया

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा का संदेश ले जाने का संकल्प दोहराया।

जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारत की आत्मा से जुड़ा हुआ है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के उनके विचार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल विचारधारा नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि इन विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रहित, अंत्योदय और जनसेवा की विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

संगोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, सुरेंद्र गुप्ता, रीता पासवान, राधा सैनी, पूनम कंवर, अतुल दीक्षित, सोनू राठौर, जिशान अहमद और रवि सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular