रिपोर्ट – अजय पाल यादव
बदायूं। सहसवान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ATM में छेड़छाड़ कर कैश निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने ATM मशीन को नुकसान पहुंचाकर उसमें से रुपये निकालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि युवक ATM मशीन से छेड़छाड़ कर रहा था, तभी अचानक सिक्योरिटी हूटर बज उठा। हूटर की आवाज सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ATM में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

