रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा। ऐरवा कटरा पावर हाउस में नवनियुक्त अवर अभियंता (जेई) होरीलाल वर्मा ने कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालते ही जेई ने कटरा चौराहा स्थित थाने के पास कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
अवर अभियंता होरीलाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एसएसओ प्रवेंद्र कुमार, अनुज सिंह राजावत, लाइनमैन रमाकांत, कैलाश, रानू, सर्वेश कुमार, बृजेश सिंह और जितेंद्र समेत विद्युत विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
