रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह कम नहीं हुआ। किदवई नगर में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते-नाचते हुए गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंजता रहा।
सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर समिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में किदवई नगर स्थित 90 एवं 92 ब्लॉक के सामने, रतनलाल शर्मा स्टेडियम के निकट आयोजित 15वें विशाल 13 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव-2026 का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य समापन हुआ।
बारिश के बीच निकली विसर्जन यात्रा
पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रवासी विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। बारिश की बौछारों के बीच श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर नाचते नजर आए। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश पूजन, हवन, आरती, कथा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारा हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद विधि-विधान से गणपति प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
विसर्जन कार्यक्रम में बउवा चौहान, मुकुंद गुप्ता, अमित मिश्रा, विष्णु शर्मा, शिव मिश्रा, कृष्णा शर्मा, वरुण सिंह, मनी शुक्ला, सौरभ, मोहित, रोहित, ननकी, अक्षत, बन्नू, पप्पू तिवारी त्रिपाठी, ऋतिक, अमित पांडे, साहिल पाल और लकी सरदार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
महिला मंडल की ओर से नीलम चौहान, रेनू मधु शुक्ला, मधु मिश्रा, डॉली द्विवेदी, नीलम गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूनम, सुनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, नीलम दुबे, मीरा गुप्ता, सुहानी पाल, सुनीता शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, बेटू मिश्रा, कंचन सक्सेना, अर्चना सक्सेना, हेमलता, लक्ष्मी द्विवेदी, आशा गुप्ता, सुषमा भारद्वाज, लक्ष्मी तिवारी, संध्या अवस्थी, अर्चना, ज्योति, मधु, राखी गुप्ता, पीहू गुप्ता, शिवानी, आशा राठौर और शांभवी गुप्ता ने भी सहभागिता की।
महिला मंडल और समिति का रहा सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान, महामंत्री रेनू मधु शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, मधु मिश्रा और डॉली द्विवेदी, संरक्षक आशा त्रिवेदी, किरण पांडे और डॉ. सुषमा सिंह सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
समाजसेवी वीरेंद्र चौहान के साथ क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से बप्पा के स्वागत की कामना की।
