HomeUncategorizedमहाराजपुर विधानसभा में भाजपा ने आयोजित की नुक्कड़ सभाएं

महाराजपुर विधानसभा में भाजपा ने आयोजित की नुक्कड़ सभाएं

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर दक्षिण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव माह के तहत भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की ओर से सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में रविवार को महाराजपुर विधानसभा के जरौली मंडल में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।

जरौली मंडल के स्नेही चौराहा, खाड़ेपुर, वाटर पार्क और आवास विकास में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ सभाओं के संयोजक पवन दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव माह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सेवा, जनसंपर्क और जनजागरूकता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में सुमित कश्यप, पार्षद धीरेंद्र सोनकर, जितेंद्र चंदेल, नीरज सविता, यशवंत सिंह पटेल, आलोक मिश्रा और गौरव सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular