Homeउत्तर प्रदेशमऊरानीपुर में सुखनई नदी में पांच लोगों की डूबने से मौत, बचाने...

मऊरानीपुर में सुखनई नदी में पांच लोगों की डूबने से मौत, बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

रिपोर्ट: दीपक जौहरी

मऊरानीपुर। झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौकी अंतर्गत देवरी सिंहपुरा गांव में मंगलवार को सुखनई नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र समेत परिवार के रिश्तेदार शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

बताया गया कि अनूप तिवारी के घर उनके चाचा स्वर्गीय काशी प्रसाद के पट्टा श्राद्ध का कार्यक्रम था। इसी सिलसिले में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सुखनई नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान अभिनव तिवारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी नदी में उतर गए। इसी दौरान एक-एक कर पांच लोग गहरे पानी में डूब गए।

मृतकों में अनूप तिवारी (45), श्रेयांश तिवारी (21), पुष्कर शुक्ला, संजीव शुक्ला (23), निवासी हरदोई, जालौन और अर्पित तिवारी (12), पुत्र अनूप तिवारी के नाम सामने आए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार भारती, सीओ रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ रत्नेश्वर सिंह

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसडीएम-  मनोज कुमार भारती

RELATED ARTICLES

Most Popular