रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला
लखनऊ, सितंबर 2026। सौंदर्य और वेलनेस के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लखनऊ में नया अवसर सामने आया है। यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल (UKIBS) ने राजधानी में अपनी नई शाखा शुरू की है। संस्थान का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थान के प्रतिनिधियों के मुताबिक, लखनऊ को केंद्र के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि शहर और आसपास के क्षेत्रों में रचनात्मक और प्रतिभाशाली युवाओं की बड़ी संख्या है। स्कूल इन युवाओं को जरूरी कौशल के साथ सौंदर्य उद्योग में उपलब्ध करियर के अवसरों से जोड़ने पर फोकस करेगा।
यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर अब्दुल खान ने कहा, “लखनऊ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि इन युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और सही करियर दिशा मिले, जिससे वे सौंदर्य क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें।”

वहीं, वाइस चेयरमैन डॉ. ऊजमा खान ने कहा कि लखनऊ के युवाओं को अच्छी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह शाखा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को उनके अपने शहर में ही आगे बढ़ने का अवसर देने का प्रयास कर रहा है।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस
लखनऊ स्थित शाखा में प्रदर्शन आधारित कक्षाओं, आधुनिक सुविधाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पाठ्यक्रमों को सौंदर्य उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।
संस्थान में अंतरराष्ट्रीय मेकअप कोर्स, प्रोफेशनल ब्यूटी कोर्स, ब्यूटी एवं वेलनेस में बी.वोक डिग्री और ग्लोबल हेयरड्रेसिंग कोर्स जैसे कार्यक्रम उपलब्ध होंगे।
संस्थान के अनुसार, प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हैं और अपने क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र, इंटर्नशिप, वैश्विक अनुभव और वास्तविक मंच पर काम करने के अवसर भी दिए जाएंगे।
2019 में हुई थी संस्थान की शुरुआत
यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल की स्थापना 2019 में सौंदर्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई थी। लखनऊ शाखा के जरिए संस्थान अब स्थानीय प्रतिभाओं को उनके शहर में ही पेशेवर शिक्षा और उद्योग से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।
संस्थान का कहना है कि बेहतर कौशल और प्रशिक्षण के जरिए लखनऊ के युवा सौंदर्य एवं वेलनेस इंडस्ट्री में अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
