Homeउत्तर प्रदेशकिसानों की समस्याओं को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने एसडीएम को सौंपा...

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : अजय पाल यादव

बदायूं। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने बुधवार को सहसवान उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव के निर्देश पर जिला महासचिव सोनू यादव के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा और राहत दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही सरसों की बुवाई को देखते हुए साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार लौटाए जाने के कारण सहसवान तहसील क्षेत्र के करीब 70 से 80 गांवों में राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आय, जाति और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव सोनू यादव ने कहा कि बारिश से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरसों की बुवाई के समय किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में लेखपालों के अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार लौटाए जाने से राजस्व कार्य प्रभावित हुए हैं, वहां तत्काल समुचित व्यवस्था की जाए। लंबित राजस्व कार्यों और प्रमाण पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों से जुड़े इन मामलों में स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया गया।

इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, सोमवीर यादव, अजयवीर सिंह, मनोज कुमार, सौरभ, आमिर अली, उमेश वाल्मीकि, दानिश राइन, सूर्य प्रकाश, वीरेश, विवेक कुमार, देव आकाश, दुर्वेश प्रधान, सुखबीर सिंह, छोटू सैनी, विचित्र कुमार, सौराज जाटव, प्रेम सिंह, सोरन सिंह, एसपी सिंह सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अजय पाल यादव

 

RELATED ARTICLES

Most Popular