Homeउत्तर प्रदेशनशे के खिलाफ जागरूकता की हुंकार, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का...

नशे के खिलाफ जागरूकता की हुंकार, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे “सेवा, संकल्प—सशक्त भारत” अभियान के तहत कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी, कानपुर में नशा मुक्त जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण पाठक ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और भारत के भविष्य की नींव भी युवाओं पर टिकी है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, प्रतिभा, सकारात्मक सोच तथा राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता को जनअभियान का रूप देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा दिखाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

अरुण पाठक ने युवाओं से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संस्कारवान युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “नशे से दूरी, जीवन से जुड़ाव” का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष सुमित कश्यप, पार्षद धीरेंद्र सोनकर, जितेंद्र चंदेल, श्याम शुक्ला, मोहित सिंह, नीरज सविता, अनिल सिंह, आशीष शिवहरे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular