Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर: एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित और निष्पक्ष...

हमीरपुर: एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट : अंकित पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रार्थना पत्रों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसपी ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को भी दी जाए।

 

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular