न्यूज़ डेस्क, लखनऊ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार अपराधियों को मार गिराया था। इसी मुठभेड़ में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।
गणतंत्र दिवस 2025 पर घोषित राष्ट्रपति वीरता पदक
गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित राष्ट्रपति वीरता पदक से निम्न पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—
- देवदत्त सिंह — आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- राजन कुमार — आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- रितुल कुमार वर्मा — आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- निपुण अग्रवाल, आईपीएस — सेनानायक, नवमी वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
- स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
- मुन्ने सिंह — उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, मेरठ
- नीरज कुमार पाल — आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- अशोक कुमार मीणा, आईपीएस — पुलिस अधीक्षक, हरदोई
- कुलदीप कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, जनपद संभल
- गीतेश कपिल — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, शाहजहांपुर
- प्रवीण अहलावत — आरक्षी, नागरिक पुलिस, जनपद सहारनपुर
- अमित — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अंगद सिंह यादव — उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- डॉ. दीक्षा शर्मा — पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ
- संदीप कुमार — आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- रिपुदमन सिंह — निरीक्षक, नागरिक पुलिस

गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित मुख्यमंत्री वीरता पदक
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं—
- धर्मेंद्र सिंह राठौर — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, बुलंदशहर
- केशव शांडिल्य — उपनिरीक्षक, एसटीएफ
- राहुल कुमार — मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अजय कुमार वर्मा — उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मथुरा
- घनश्याम यादव — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अवनीश कुमार त्यागी — उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद मैनपुरी
- अमित त्रिपाठी — आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- अमित — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
- मनीष बिष्ट — निरीक्षक, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- रणधीर सिंह — मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ

मुख्यमंत्री ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि पूरे पुलिस बल को देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
