रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैम्ब्रिज स्कूल, बर्रा में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल किट और बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र के एमएलसी अरुण पाठक ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की।
इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। शिक्षा केवल भविष्य संवारने का माध्यम नहीं, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की नींव भी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों तक आवश्यक संसाधन पहुंचने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि सेवा के ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए, ताकि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से पीछे न रह जाए।
भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबंधक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
