Homeउत्तर प्रदेशछिबरामऊ रोड बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, 12 वाहनों के चालान

छिबरामऊ रोड बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, 12 वाहनों के चालान

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छिबरामऊ रोड बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और यातायात नियमों के पालन की जांच की।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया।

थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित नियमों का पालन करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग लगातार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular