रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज `
आगरा। ताजमहल परिसर में फोटोग्राफरों के दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना ताजगंज में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
पहली FIR में मोहसिन खान ने तीन लोगों पर मारपीट करने, नुकीले हथियार से हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पारस वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ और मुकुल वशिष्ठ को नामजद किया गया है।
वहीं, दूसरी FIR सुनील दत्त वशिष्ठ की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें चार फोटोग्राफरों पर उनके बेटों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद रिजवान और सर्वोत्तम सिंह को नामजद किया गया है।
बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद 28 सितंबर को ताजमहल परिसर में हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर थाना ताजगंज में दोनों मामलों में FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने दोनों मुकदमों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
