Homeउत्तर प्रदेशबढ़िन में बाइक की टक्कर से तीन घायल, एक की हालत गंभीर

बढ़िन में बाइक की टक्कर से तीन घायल, एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवाकटरा। थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के बढ़िन गांव स्थित श्रमदान केंद्र के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों के साथ सड़क पर पैदल जा रहा एक युवक भी घायल हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया

जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ रिंकू पुत्र अमर सिंह और सतीश पुत्र संतोष बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बढ़िन गांव स्थित श्रमदान केंद्र के पास लज्जापुर निवासी करीब 22 वर्षीय अंकित पुत्र सुभाष सड़क पर पैदल जा रहा था। बाइक की टक्कर से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार सत्येंद्र और सतीश को भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, अंकित के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट आई है। वहीं, सत्येंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैफई में उपचार के बाद परिजन सत्येंद्र को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular