Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी...

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को थाना अजीतमल पुलिस टीम ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1078, 181 और 112 शामिल रहे।

पुलिस ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या पुलिस से संपर्क कर सहायता लें।

कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने और अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस टीम ने छात्राओं को अपने पासवर्ड, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने के प्रति भी सचेत किया। पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी या किसी अन्य अपराध का सामना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में सजग रहते हुए उचित कदम उठा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular