रिपोर्ट- प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम किया जा रहा है। ब्लॉक के कारण करीब 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट के जरिए अपने ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर ले लें।
डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट का हो रहा नवीनीकरण
उत्तर रेलवे के मुताबिक, लखनऊ पूर्व चेंजिंग यार्ड की उत्तर लाइन में लखनऊ-एलबीएच के बीच डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट संख्या 326ए/328 के नवीनीकरण का काम किया जा रहा है।
इसके चलते लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3, एमआर-1 और 9 पर ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं दक्षिण समूह की ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 8 तक किया जा रहा है।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 की 7 ट्रेनों में बदलाव
प्लेटफॉर्म नंबर-1 से चलने वाली सात ट्रेनों को अस्थायी रूप से दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है। इनमें शामिल हैं
- अमृतसर-हावड़ा ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- यशवंतपुर-गोरखपुर ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- मेरठ सिटी-वाराणसी ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- जम्मू तवी-गुवाहाटी ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- लखनऊ-कानपुर सेंट्रल ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
- हावड़ा-अमृतसर ट्रेन — प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7
इन दो ट्रेनों का भी बदला प्लेटफॉर्म
प्लेटफॉर्म नंबर-2 से चलने वाली धनबाद-फिरोजपुर कैंट ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-5 से संचालित किया जा रहा है। वहीं जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-4 से चलाया जा रहा है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन की स्थिति और प्लेटफॉर्म की ताजा जानकारी डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट से जरूर चेक करें, ताकि ट्रेन पकड़ने में परेशानी न हो।
