Homeउत्तर प्रदेशछह साल पहले प्रेमी संग गई विवाहिता 10 दिन पहले लौटी, अब...

छह साल पहले प्रेमी संग गई विवाहिता 10 दिन पहले लौटी, अब 8 साल के बेटे को लेकर फिर हुई फरार

रिपोर्ट: अमित शर्मा, आगरा

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के दोबारा घर से चले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब छह साल पहले पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई विवाहिता करीब 10 दिन पहले वापस ससुराल लौटी थी। कुछ दिन पति और बच्चों के साथ रहने के बाद वह दोबारा घर से चली गई। इस बार वह अपने आठ साल के बेटे को भी साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक मथुरा निवासी काजल की शादी वर्ष 2013 में ललित राठौर के साथ हुई थी।

दंपती के दो बच्चे हैं। परिवार के अनुसार करीब छह साल पहले काजल प्रेमी जय किसान के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद वह हाल ही में अचानक वापस ससुराल पहुंची थी।

परिवार का कहना है कि करीब 10 दिन तक वह ससुराल में रही। इसके बाद वह अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर घर से चली गई। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

नकदी और जेवर ले जाने का आरोप

विवाहिता की सास ने आरोप लगाया है कि घर से जाते समय करीब 40 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले जाए गए। परिवार की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

मामला थाना एत्माद्दौला के यमुनापार क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर विवाहिता और बच्चे की तलाश में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular