Homeउत्तर प्रदेशपितरों की शांति के लिए गया रवाना हुए ऐरवाकटरा क्षेत्र के श्रद्धालु

पितरों की शांति के लिए गया रवाना हुए ऐरवाकटरा क्षेत्र के श्रद्धालु

रिपोर्ट: अमित शुक्ला

ऐरवाकटरा। पितृपक्ष के अवसर पर पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर ऐरवाकटरा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु बिहार के गया धाम के लिए रवाना हुए।

गया पहुंचकर श्रद्धालु धार्मिक विधि-विधान के अनुसार पिंडदान, तर्पण और पूजा-अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

कस्बा निवासी पूर्व प्रधान रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से गया धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। पितृपक्ष में गया जाकर श्राद्ध और पिंडदान करने की धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालु इस यात्रा पर निकले हैं।

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

गया के लिए रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालु ऐरवा टीकुर स्थित रामलीला मैदान के शिव बाबा मंदिर, बजरंगबली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बूढ़े बाबा प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।

श्रद्धालुओं ने कहा कि पितृपक्ष अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। गया धाम में पिंडदान और तर्पण के माध्यम से वे अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करेंगे।

पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु गया धाम के लिए रवाना हो गए। बिहार के गया जाने वाले श्रद्धालुओं में रमेश चंद्र शुक्ला, राधेश्याम तिवारी, राजीव सक्सेना, सुरेश चंद्र सैनी, आशीष तिवारी चिंटू, दीपू सक्सेना और श्री गोविंद दुबे शामिल रहे।।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular