Homeउत्तर प्रदेशताजमहल के पास बीच सड़क पर दिखा अजगर, राहगीरों में मचा हड़कंप;...

ताजमहल के पास बीच सड़क पर दिखा अजगर, राहगीरों में मचा हड़कंप; बंदर के बच्चे को निगलने का दावा

रिपोर्ट – अमित शर्मा

आगरा में ताजमहल के पास उस समय राहगीरों में हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। सड़क पर अजगर को देखकर लोग रुक गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि अजगर ने बंदर के एक बच्चे को निगल लिया है। हालांकि, बंदर के बच्चे को निगलने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अजगर की धीमी चाल और उसके शरीर की स्थिति को देखकर लोग शिकार निगलने का अंदाजा लगा रहे हैं।

ताजमहल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के पास व्यस्त सड़क पर अजगर के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, इस घटना ने नगर निगम और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में वन्यजीव के पहुंचने की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular