Homeउत्तर प्रदेशकलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा छावनी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक,...

कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा छावनी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। आगामी कलश यात्रा के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के छावनी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया के कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया। इसमें मंडल अध्यक्ष, पार्षदों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में कलश यात्रा को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए की जाने वाली तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि कलश यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाए।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भाव सबसे महत्वपूर्ण है।

शिवराम सिंह ने कहा कि यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जा सकता है।

बैठक में जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, शशांक मिश्रा, पार्षद उमेश शुक्ला, संजीव बेरी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, विक्रम पंडित, गौरव चतुर्वेदी, सुमित, ओ.पी. आर्य और सनी जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular