Homeउत्तर प्रदेशआगरा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया...

आगरा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया छत से फेंककर हत्या का आरोप

रिपोर्ट- अमित शर्मा, आगरा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र के कोलक्खा गांव की बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने उसके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति ने विवाद के बाद महिला को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता कप्तान सिंह पुत्र जोतिराम निवासी नरीपुरा, शमशाबाद के मुताबिक, उन्होंने अपनी दोनों बेटियों मनीषा और ममता की शादी करीब 12 साल पहले कोलक्खा निवासी राजवीर और टिंकू पुत्र तारा चंद के साथ की थी।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मनीषा और उसके पति राजवीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राजवीर ने मनीषा को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई।घटना की जानकारी सोमवार को मायके पक्ष को मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अंतराम, मृतका के दादा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular