रिपोर्ट : अमित शर्मा, आगरा
आगरा: ताजनगरी आगरा में वायरल वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 16 वर्षीय लड़की ने एक बार फिर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लड़की का आरोप है कि अब उसके परिजनों को पुलिस की ओर से परेशान किया जा रहा है। साथ ही वायरल वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। लड़की ने यह भी दावा किया कि वीडियो डिलीट नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
हालांकि, लड़की ने कैमरे के सामने साफ शब्दों में कहा, “मैं वीडियो डिलीट नहीं करूंगी।” इसके साथ ही उसने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
लड़की के इन आरोपों वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
