Homeउत्तर प्रदेशआर्म रेसलिंग में शिवम बाबू ने जीता नेशनल गोल्ड, ऐरवा कटरा में...

आर्म रेसलिंग में शिवम बाबू ने जीता नेशनल गोल्ड, ऐरवा कटरा में हुआ सम्मान

रिपोर्ट: अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर शिवम बाबू उर्फ कृष्णा ने ऐरवा कटरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवम ने अग्निवीर फिटनेस पॉइंट ऐरवा कटरा में तैयारी कर यह सफलता हासिल की है।

शिवम बाबू ने सबसे पहले बरेली स्थित माधवराव सेकेंडरी अकादमी में आयोजित राज्यस्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के अंडर-75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई।

इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शिवम ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

शिवम की इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उनकी उपलब्धि पर अग्निवीर फिटनेस पॉइंट के संचालक पीयूष गुप्ता ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान शिवम के बाबा श्री रामऔतार दिवाकर, पिता आशुतोष बाबू और माता पूनम को भी सम्मानित किया गया। रामऔतार दिवाकर श्री गांधी इंटर कॉलेज, ऐरवा कटरा से प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हैं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऐरवाकुइली चंद्रशेखर गुप्ता, राजीव चक्रवर्ती, रवि शाक्य, राहुल चक्रवर्ती, सत्यपाल और अनुज राठौर सहित जिम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शिवम को आगे भी खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए जिम संचालक पीयूष गुप्ता ने उन्हें निशुल्क जिम सदस्यता देने की घोषणा की।

शिवम की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता ने एक बार फिर दिखाया है कि मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular